जनता का विश्वास जीतना सबसे बड़ी जिम्मेदारी: अभिमन्यु

– चांदपुर थाने में एसपी ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
– चांदपुर थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अचानक चांदपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। एसपी के थाने पहुंचते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और फरियादी भी अपनी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह और अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं, जिन पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनता का विश्वास जीतना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

तैयारी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

– आगामी चौबीस मई को होगी शक्ति केन्द्र की बैठकें – तैयारी बैठक में भाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *