Breaking News

डीएम ने आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। जिन क्षेत्रों में प्रगति कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर पात्र लोगों को चिन्हित करते हुए कार्ड बनाने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहें। इसके लिए आशा, एएनएम, पंचायत स्तर के कार्मिकों एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया एवं योजना से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जाए।
जिलाधिकारी ने विकासखंड एवं ग्राम पंचायतवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में आने वाली तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार रावत, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात: पिता की हत्या कर मां-बेटी ने जमीन में दफनाया शव

रायबरेली में एक परिवार के भीतर हुई हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *