Breaking News

पति की लाश पर भी नहीं आई पत्नी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बछरावां रायबरेली थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरुवा सिन्नत खेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह के समय संदिग्ध हालातो में घर के कमरे के अंदर मोहन ( 24)की लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली। मृतक के पिता के मुताबिक 2 वर्ष पूर्व मोहन ने गांव की खुशबू के साथ प्रेम विवाह किया था,आए दिन दोनों में अनबन रहती थी और झगड़ा लड़ाई हुआ करता था,मेरे बेटे को खुशबू और उसके परिवार ने मिलकर फांसी पर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर खुशबू के पिता को हिरासत में ले लिया है और आगे की विधिक करवाई चल रही है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है जांच की जा रही है घटना के संबंध में जो भी न्यायिक प्रक्रिया है वह सुचारू रूप से प्रचलित है।

About NW-Editor

Check Also

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात: पिता की हत्या कर मां-बेटी ने जमीन में दफनाया शव

रायबरेली में एक परिवार के भीतर हुई हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *