Breaking News

नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराएं होमगार्ड परीक्षा: डीएम

– अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए रेलवे, रोडवेज, टैक्सी स्टैंड में लगाएं बार कोड
– पुलिस भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा का कराएं रिहर्सल
– 25, 26 व 27 अप्रैल को प्रत्येक दिवस दो पालियों में होगी परीक्षा
– बैठक में भाग लेतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 के लिखित परीक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम नवांगत जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सयुंक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 के लिखित परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाये। परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र प्रभारी पुलिस अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं देख लें जैसे शुद्ध पेयजल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखा व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता आदि को देख लें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों का रूट निर्धारण पहले से कर लें परीक्षा से संबंधित कार्यदाई संस्था सीसीटीवी कैमरे लगवा दे और उनकी क्रियाशीलता की जांच कर लें और अन्य सभी व्यवस्थाएं भी करा लें। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के पूर्व दिए परीक्षा का रिहर्सल निर्धारित तिथि के अनुसार करा लें साथ ही सभी व्यवस्थाएं दूरस्थ रखें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों के आस-पास परीक्षा के दिन फोटोकापी की दुकानें संचालित न होने दे। उन्होंने कहा कि रोडवेज, टैक्सी संचालकों, होटल संचालकों से बात कर अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए सभी तैयारी पूर्ण करा ले, साथ ही रोडवेज, रेलवे टैक्सी स्टैंड में एक हेल्पडेक्स स्थापित करा दें ताकि अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाएं दी गई गाइडलाइन के अनुसार करा लें। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय पत्र बनवाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाय। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता के साथ करे ताकि कोई समस्या न आए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 लिखित परीक्षा जनपद मे 07 केंद्रों में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक दिवस परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात 10 बजे से 12 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दो क्लॉक रुम बनाए जाए जिसमें एक अभ्यर्थियों का समान और दूसरे में परीक्षा सम्पन्न कराने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का समान रखा जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, परीक्षा से सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओ के पदाधिकारी, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पहलगाम हमले की बरसी पर पांच ने किया रक्तदान

– शिविर में रक्तदान करते संस्था के सदस्य। फतेहपुर। पहलगाम के आतंकी हमले में मारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *