Breaking News

फतेहपुर में डीएम का सख्त निरीक्षण, निर्माणाधीन पर्यटन भवन और गौ-आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फतेहपुर, 04 अगस्त 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने मंगलवार को तहसील बिंदकी के ग्राम पंचायत खेरिला सिजौली स्थित प्राचीन पासी बाबा मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, वित्तीय स्वीकृति एवं निर्माण की गुणवत्ता संबंधी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के संबंध में जानकारी ली। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि निर्माण सामग्री की जांच आईआईटी कानपुर द्वारा कराई गई है। इस पर जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने मलवां विकास खंड के मरहरा ग्राम स्थित गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसा, दाना, चोकर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विजिटिंग रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गौवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए गौवंशों को भीगने से बचाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गौशाला में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की पशुचर भूमि को गौ-आश्रय स्थल से संबद्ध किया जाए, ताकि गौशाला अपने संसाधनों से हरे चारे का उत्पादन कर सके और पशुओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल सीएम पोर्टल पर की शिकायत, सुधार की उठाई मांग

फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *