Breaking News

भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद, प्रशासन ने जारी किए आदेश

प्रयागराज में हो रही लगातार  मूसलधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया  बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस आदेश का पालन सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों को करना होगा।

बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

About NW-Editor

Check Also

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यूपी-एमपी में बारिश और आंधी; बिहार के कई जिलों में अलर्ट

देहरादून/भोपाल/लखनऊ। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तराखंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *