अलवर : गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह खबर अहम है. इस बार 17 मई से 20 जून तक स्कूलों में अवकाश रहेगा, जिसके चलते यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, जम्मू और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों में अगले दो महीनों तक सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं. हालात यह हैं कि इन रूट्स पर वेटिंग टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है. बढ़ती मांग के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए यात्रा से पहले उचित योजना बनाना बेहद जरूरी है. ट्रेन में वेटिंग टिकट रद्द होने पर वरिष्ठ नागरिक में महिला कोटे में बर्थ खाली होने पर कंफर्म टिकट की ही उम्मीद की जारी है.
रेलवे के अनुसार ओखा जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 21 जून तक वेटिंग फुल है. थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में 10 से 31 में तक वेटिंग फुल है. इस कारण वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है. वही उत्तराखंड के देहरादून के लिए जाने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 6 जून तक वेटिंग फुल है. स्लीपर क्लास मेथड एक इकोनॉमी क्लास में 30 में तक वेटिंग फुल है. इसी तरह किशनगंज के लिए गरीब नवाज एक्सप्रेस के थर्ड एसी क्लास में 5 से 26 में तक वेटिंग की टिकट भी नहीं मिल रही है.
वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं? तत्काल या सफर कैंसिल: ऐसे में अगर आपका वेटिंग टिकट है और यात्रा तारीख तक वेटिंग क्लियर नहीं होती है, तो दो ही विकल्प बचते हैं. तत्काल में टिकट लेना होगा. हालांकि तत्काल करने में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी. वहीं अगर आपको गर्मी की छुट्टियों में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपना निजी वाहन बेहतर हो सकता है नहीं तो यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है.
News Wani
