Breaking News

“‘क्या बिल तुम्हारे मायके वाले भरेंगे?’—पंखा चलाने पर हमीरपुर में सास-ससुर ने पीटा बहू ने काट ली नस

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने के बाद ज्यादा बिजली का बिल आने से अब घरों में घरेलू कलह के साथ आत्महत्या जैसी वारदातें हो रही हैं. ऐसा ही एक वाकया हमीरपुर जिले में भी सामने आया, जहां बिजली वाला पंखा चलाने से नाराज सास और ससुर ने बहू की पिटाई कर दी, जिसके बाद नाराज हुई बहू ने आत्महत्या करने के लिए अपने हाथ की नस काट ली. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी महिला सोनम ने आज राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, वह अपने सास-ससुर के साथ रहती है.

आज अत्यधिक गर्मी की वजह से उसने कमरे में लगा पंखा चला दिया, तो उसके सास-ससुर पंखा चलाने पर नाराज हो गए तथा उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे और कहने लगे कि पंखा चलाने से ज्यादा बिल आता है, इसे तेरा बाप भरेगा क्या. बताया कि उसके द्वारा विरोध करने पर उसके ससुर ने उसकी पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी देने लगे. जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं, तब से बिजली के बिलों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है. इसी के चलते गांव में लोग सिर्फ रात में ही बिजली का उपयोग कर रहे हैं.

भीषण गर्मी के चलते जब सोनम ने अपने कमरे का पंखा चालू किया, तो सास-ससुर द्वारा मारपीट करते हुए उससे जबरन पंखा बंद करवा दिया. इसी घटना से आहत होकर सोनम ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.  पंखा चलाने से नाराज सास-ससुर ने अपनी बहू के साथ मारपीट कर दी, जिससे आहत बहू ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती करवाया गया. आज बहू ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. वहीं इस मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और दोनों पक्षों से बात कर मामले की जांच की जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक हादसे में क्राइम ब्रांच की कार ट्रैक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *