Breaking News

“राजा रघुवंशी हत्याकांड: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत, भाई के दावे से मामला गरमाया”

इंदौर के चर्चित राजा रघुववंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. राजा के भाई विपिन ने इसकी जानकारी दी है. हनीमून के दौरान सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी थी. शिलॉन्ग कोर्ट से सोनम को जमानत मिली है. 27 अप्रैल 2026 को सोनम को जमानत मिली है.

9 जून 2025 को गिरफ्तार हुई थी सोनम रघुवंशी

बता दें कि 9 जून 2025 को सोनम को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. बाद में राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.

11 मई 2025 को हुई थी राजा-सोनम की शादी

सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे. राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था. मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.

दिसंबर 2025 में खारिज हुई थी जमानत याचिका

इससे पहले दिसंबर 2025 में सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका शिलॉन्ग की कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इस मामले में सोनम के अलावा राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया था. जांच में पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे. पुलिस को एक दाव मिला था जिससे राजा रघुवंशी पर पीछे से हमला किया गया था और पहाड़ी से धक्का दे दिया गया था. सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा उसके पिता के यहां नौकरी करता था.

About NW-Editor

Check Also

इंदौर में भीषण अग्निकांड: EV चार्जिंग के दौरान धमाका, 8 की मौत से मचा हड़कंप

इंदौर में इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *