Breaking News

“नल मरम्मत के दौरान भीषण हादसा: 2 युवकों के शरीर में लगी आग, हादसा बन गया जानलेवा”

शाहजहांपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की जान चली गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. घटना से ग्रामीणों के बीच मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि पूरा मामला कलान क्षेत्र के तिलौआ गांव का है. बाराखुर्द गांव के कमलदेव सिंह (38) को सत्यवीर (36) ने नल खराब होने की जानकारी दी और ठीक करने के लिए बुलाया. कमलदेव और सत्यवीर दोनों मिलकर नल ठीक कर रहे थे. इसी दौरान दोनों ने नले के अंदर लगी सरिया को खींचना शुरू किया और सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में टच हो गई.

सरिया के हाईटेंशन लाइन से टच होते ही दोनों करंट की चपेट में आ गए. उसके बाद दोनों के शरीर में आग लग गई. इस दौरान दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

“बकरीद को लेकर जैतीपुर थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील”

शाहजहांपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *