Breaking News

सीओ प्रगति यादव के स्थानांतरण पर दी भावुक विदाई

– पुलिस महकमे ने तालियों की गूंज के बीच दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं
– सीओ को बुके देकर विदाई देते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में अपने कुशल नेतृत्व, सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण के लिए पहचान बना चुकीं क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव के गैर जनपद स्थानांतरण होकर कानपुर कमिश्नरेट जाने पर पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने की। उन्होंने कहा कि प्रगति यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग में एक अलग पहचान स्थापित की है। एसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कानपुर कमिश्नरेट में भी वह अपनी कार्यकुशलता और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी। समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार, अनुशासनप्रियता की जमकर सराहना की। प्रगति यादव को पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करते समय उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा सभागार भावुक माहौल में डूब गया।

About NW-Editor

Check Also

242 दिवंगतों की याद में नम हुईं आंखें

– रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि – दिवंगतों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *