विधानसभा चुनाव गठबंधन को शीर्ष नेतृत्व तय करेगा
– मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी
फतेहपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह श्राजा भैयाश् के निर्देश पर शनिवार को सर्किट हाउस (डाक बंगला) में पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह चौहान रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाध्यक्ष राणा राघवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में पश्चात प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका लक्ष्य पार्टी को प्रदेश के सभी जनपदों में मजबूत करना है आगामी विधानाभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहाकि विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी या किसी दल से गठबंधन से इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव श्दादाश्, जिला सचिव अमन मौर्य, नवनीत प्रताप सिंह, अजीम, जितेंद्र श्जीतूश्, धीरज बाबा, वैभव, प्रदीप सिंह, अजय लोधी, सौरभ, अयान, मनीष, शिववरदानी सिंह, बबलू पाल, शिवम, आदित्य, अनिकेत, अजीत, मोंटू, रवींद्र सिंह, आदिल, मनोज, संदीप, अभिषेक, जगदीश लोधी, धीरेंद्र सिंह चौहान, विकास सिंह, रामू शुक्ला (प्रधान जी), सौरभ सिंह, शिवा, भोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

News Wani