Breaking News

गोकशी करने जा रहे आरोपी से मुठभेड़, गिरफ्तार

फतेहपुर। औंग पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना औंग क्षेत्र के बहद ग्राम कीचकपुर में पुलिस से आरोपी कबलू उर्फ इश्तियाक की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक राशि गौवंश, गौकशी से संबंधित उपकरण और 120 रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए कबलू उर्फ इश्तियाक का अपराधिक इतिहास है, जिसमें गौकशी, आर्म्स एक्ट और अन्य कई मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह अपराधी कई वर्षों से गौकशी और अन्य अपराधों में शामिल था। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *