Breaking News

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया

 

-आपसी मतभेद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में आज दिनांक 17.06.2025 को परिवार परामर्श केन्द्र बांदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े/मतभेद को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए 02 परिवारों को टूटने से बचाया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी अनिल व सोनम पत्नी संजय द्वारा पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिस पर पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया । दोनों पक्षो द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवार को आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी ।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *