फतेहपुर की बालिकाओं ने केरल में किया नाम रोशन, जीते चार पदक

औंग, फतेहपुर। देवमई विकास खण्ड के मीराई गांव की बेटियों ने फतेहपुर का नाम रोशन किया है। 5 वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता केरल के त्रिवेन्दम मे (29, 30,31 मार्च) को सम्पन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, टीम मैनेजर डॉ दुर्गेश कुमार, टेक्निकल सचिव राखी सरकार, नेशनल योगासन जज दीक्षा गुप्ता, कोच पंकज तिवारी,कोच नीतू शुक्ला रही। जिसमें फतेहपुर के मिलाईं गांव की नीतू सिंह (रजत पदक), रिचा गुप्ता (रजत पदक, कांस्य पदक), अनामिका (कांस्य पदक) जीता पांचवी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मिजोरम के राज्यपाल कुमानम् राजशेखरम् ने किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश योगासन खेल संघ के बच्चों ने 25 पदक हासिल किया। वही बेटियों को एशिया कप दुबई के लिए चयनित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से नोरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी केरला, अध्यक्ष केरल योगासन खेल संघ यमुना मैथ्यू सिनिजा गनेश एशियन योगासन खेल संघ के महासचिव रमेश लोहान, राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ के महासचिव डॉ डी के शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

दो और अभियुक्तों को खागा पुलिस ने दबोचा

– जमीनी विवाद में पीट-पीटकर युवक की हुई थी हत्या – पुलिस टीम की गिरफ्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *