Breaking News

फतेहपुर की तरन्नुम परवीन ने बढ़ाया जिले का मान, रियलिटी शो में रानी लक्ष्मीबाई बनकर बिखेरा अभिनय का जलवा

फतेहपुर। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती और यदि हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसी जज्बे को शहर के सैय्यदवाड़ा निवासी तरन्नुम परवीन साकार कर रही हैं। उन्होंने इंडियाज टैलेंट फाइट रियलिटी टीवी शो 2026, सीजन-7 में अपने अभिनय का हुनर दिखाकर जिले का नाम रोशन किया है।
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से जुड़े इस रियलिटी शो में तरन्नुम परवीन ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने अभिनय कौशल के दम पर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अपनी कला से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
तरन्नुम परवीन, पत्नी मोहम्मद दिलशाद, ने उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित रियलिटी शो में ऐतिहासिक वीरांगना झांसी की रानी के किरदार को जीवंत करने का प्रयास किया। उनके अभिनय, आत्मविश्वास और जज्बे ने मंच पर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाई। शो से जुड़ी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में गीता मां और अनु मलिक जैसे नाम शामिल हैं।
शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद जब तरन्नुम परवीन शहर लौटीं, तो उनके घर के पास स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा।
तरन्नुम परवीन का कहना है कि उम्र सिर्फ एक गिनती है। इंसान के भीतर कुछ कर गुजरने का जज्बा और आत्मविश्वास होना चाहिए। यदि मन में उमंग और आगे बढ़ने का संकल्प हो, तो उम्र कभी रास्ते की बाधा नहीं बन सकती।
उनका मूल मंत्र है— “जो फिट है, वही हिट है।” वह कहती हैं कि यदि दिल में उमंग हो, तो किसी भी उम्र में अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।
तरन्नुम परवीन का सफर उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो उम्र या परिस्थितियों को अपनी राह की रुकावट मानकर सपनों से दूरी बना लेते हैं। फतेहपुर की यह बेटी अपने हौसले और प्रतिभा के दम पर संदेश दे रही है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *