Breaking News

फतेहपुर में बीमा योजना बनी सहारा, पति की मौत के बाद सुर्जकली को मिली आर्थिक मदद

बहुआ, फतेहपुर। पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट के बीच प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने शंकरपुर गांव निवासी सुर्जकली को आर्थिक सहारा दिया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुठौर शाखा की ओर से उन्हें दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। उनके पति राजबहादुर की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।
शाखा प्रबंधक विशाल शिवहरे ने सुर्जकली को बीमा राशि का चेक सौंपा। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पात्र बीमाधारक की मृत्यु होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार नामित व्यक्ति को दो लाख रुपये की बीमा राशि दी जाती है।
उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष की आयु के पात्र लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। शाखा प्रबंधक ने लोगों से जीवन बीमा योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि कम खर्च में बीमा सुरक्षा प्राप्त कर परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक सहारा दिया जा सकता है।
उन्होंने लोगों को जागरूक होकर बीमा कराने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *