फतेहपुर। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने महाराजा अग्रसेन जी के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी त्याग, समानता, सहयोग और समाजवाद के प्रतीक थे।
वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक ईंट और एक रुपये के सिद्धांत के माध्यम से अग्रोहा नगरी की स्थापना कर समतामूलक समाज की नींव रखी थी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, भाईचारे और परोपकार की प्रेरणा देते हैं।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना को अपनाना चाहिए।
पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्य एवं व्यापारी वर्ग हमेशा से समाज और देश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान देता रहा है।
प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंघल ने कहा कि युवाओं को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण जायसवाल, बृजेश सोनी, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नारायण बाबू गुप्ता, मनीष गुप्ता, महिला अध्यक्ष उमा शरण, विनय शरण, गुड्डू मोदनवाल, बल्लभ रस्तोगी, विनोद मोदनवाल और सतेंद्र अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Wani