Breaking News

फतेहपुर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर। आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी नवरात्र समेत अन्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए कहा गया।
एसपी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, आरआई रेडियो, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार के मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, नातिन घायल

मलवां, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार दोपहर कच्ची दीवार अचानक गिरने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *