Breaking News

एकादशी पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खिलाया भोजन

– वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन परोसते समिति के संस्थापक अध्यक्ष।
फतेहपुर। एकादशी के अवसर पर भोजन जन सेवा समिति द्वारा समाज कल्याण विभाग के संचालित वृद्धजन आवास में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवानी शर्मा पत्नी कृष्णा विश्वकर्मा की ओर से वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए स्वादिष्ट भोजन व मिष्ठान की विशेष व्यवस्था कराई गई। भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कुमार शेखर ने स्वयं बुजुर्गों की थालियों में प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर सेवाभाव का परिचय दिया। सम्मान व आत्मीयता के साथ परोसे गए भोजन को ग्रहण कर वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बुजुर्गों ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हृदय से आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करना और उनके साथ समय बिताना मानवता की सच्ची मिसाल है। ऐसे आयोजन सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सेवा, करुणा और संस्कारों का संदेश भी देते हैं। समिति अध्यक्ष कुमार शेखर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। एकादशी जैसे पावन पर्व पर उनकी सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के आशीर्वाद और मंगलकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने शिवानी शर्मा एवं कृष्णा विश्वकर्मा परिवार की सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल बताया।

About NW-Editor

Check Also

ट्रेन के टायलेट की छत में छिपे गांजे को पुलिस ने किया बरामद

– तीन तस्करों को दबोचा, मास्टरमाइंड तलाश तेज – पुलिस टीम की गिरफ्त में गांजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *