Breaking News

जन उद्योग व्यापार मंडल हसवा ने शुरू किया निःशुल्क प्याऊ

– हसवा कस्बे में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की हसवा इकाई ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए गुरुवार को निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी लाल सिंह सेंगर ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राहगीरों एवं आम जनमानस को शरबत और ठंडा पानी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट स्थित संगठन के नगर कार्यालय के बगल में आयोजित यह सेवा कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पानी एवं शरबत ग्रहण किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह निःशुल्क प्याऊ अब लगातार पूरे ग्रीष्मकाल तक संचालित किया जाएगा, जिससे राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। नगर अध्यक्ष उदयभान सिंह सेंगर ने कहा कि समाज सेवा व्यापार मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना एक मानवीय और सामाजिक दायित्व है, जिसे संगठन पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। कार्यक्रम में महामंत्री रामलखन सिंह सेंगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय सेंगर, नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुस्सू, सौरभ सिंह सेंगर, मनोज कुमार गुप्ता, गोपी साहू, राजेंद्र प्रसाद देववंशी, धर्मेंद्र सिंह कच्छवाह, जावेद आलम, मीडिया प्रभारी कौशलेश प्रसाद पांडे, अवधेश कुमार साहू, महेंद्र प्रताप केसरवानी, शिवनारायण विश्वकर्मा, संदीप सिंह, दीपू गुप्ता, हरिप्रसाद साहू, मोहम्मद गुफरान, राजेश दीक्षित, संतोष कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, अरविंद गौड़, अश्वनी गौड़ तथा रामलीला कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कछवाह सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ट्रेन के टायलेट की छत में छिपे गांजे को पुलिस ने किया बरामद

– तीन तस्करों को दबोचा, मास्टरमाइंड तलाश तेज – पुलिस टीम की गिरफ्त में गांजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *