Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले का गौ रक्षा समिति ने विरोध प्रदर्शन, कर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

 

बांदा। मितेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया साथ ही इस हमले में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह विरोध प्रदर्शन तथा कैंडल मार्च समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज से प्रारंभ होकर चमरौडी चौराहा में जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा पाकिस्तान होश में आओ के नारे लगाए, साथ ही इस जगन्य हत्याकांड में दोषी लोगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और इस अपराध के लिए दोषियों को क्षमा नहीं किया जाना चाहिए। आज पूरा देश इस घटना की निंदा कर रहा है और इसमें कई मासूम लोगों की जान गई है जोकि अत्यंत ही कष्टदाई है। इस विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही इस घटना के प्रति अपनी नाराजगी एवं घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्ति की। इस दौरान पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष त्रिपाठी मातृशक्ति जिला अध्यक्ष पार्वती गुप्ता जिला संयोजक श्रद्धा गुप्ता सुकीर्ति गुप्ता विनीता कौशल पुष्पा देवी सुनीता विश्वकर्मा प्रीति साहू जिला संयोजक गौ रक्षा समिति महेश तिवारी जिला प्रभारी सुरेश कान्हा जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता नगर अध्यक्ष बृज किशोर द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता विनोद कुमार वर्मा नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल संदीप पाल प्रदूम सिंह चंदेल युवा नगर अध्यक्ष उदय प्रताप डेविड पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी एवं समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *