Breaking News

गौशालाएं पड़ी खाली ,झूठी रिपोर्ट देकर उच्च अधिकारियों को किया जा रहा गुमराह 

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो मुन्ना बक्श बांदा। तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पपरेंदा से चिल्ला तक पडने वाली सभी ग्राम पंचायत में गौशालाएं खाली पड़ी हुई है सभी गोवंश सड़क पर बैठने पर मजबूर हैं

आज पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी अपनी टीम के साथ तिंदवारी ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न गौशालाओं का भ्रमण किया और उन्होंने देखा कि अधिकतर गौशाला खाली पड़ी हुई है सिर्फ जिम्मेदार अधिकारी अपने से उच्च अधिकारियों को झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं

जो की मंडल आयुक्त जी ने 25 जुलाई 2024 तक जिले में संचालित सभी गौशालाओं में गोवंश संरक्षित करने का आदेश किया था इसके बाद 28 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी महोदय जी के द्वारा भी निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में गोवंश संरक्षित किया जाए जब जिले के प्रमुख अधिकारियों का आदेश जिम्मेदार लोग दरकिनार कर रहे हैं

जो कि माननीय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी लगातार प्रत्येक जिले से रिपोर्ट भी मांगते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं

2) वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला सहसंयोजक संतोष त्रिपाठी एवं जिला मंत्री अरुण मिश्रा जी के द्वारा कमासिन ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामु एवं ग्राम पंचायत छिछोलर संचालित अस्थाई गौशाला में देखा गया कि वहां पर एक भी गोवंश नहीं है गौशाला में सिर्फ बरसात का पानी भरा हुआ है

ग्राम पंचायत जामु में सड़क के किनारे एक गोवंश घायल अवस्था में मिला लगातार गोवंशों की हालत खराब हो रही है

3) वही नरैनी तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया जी की जानकारी के अनुसार नरैनी में सड़क के किनारे बैठे हुए गोवंश के ऊपर रात्रि के समय किसी अज्ञात ट्रक के द्वारा एक्सीडेंट कर दिया जाता है और उसे गोवंश के एक पर पूर्ण रूप से टूट जाता है और वह गोवंश से एक भी चलने योग्य नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और शासन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *