Breaking News

आयुष की मौत बर्दाश्त नहीं कर सका हमजा

– आयुष व हमजा की फाइल फोटो।
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली बस से दुर्घटना का शिकार हुए छात्र आयुष कुमार की मौत के बाद जिगरी दोस्त हमजा सदमे में आ गया और उसकी घर पर ही स्वाभाविक मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों दोस्त एक ही स्कूल में कक्षा आठ के छात्र थे। जिनकी मौत आठ अप्रैल को प्रातः आठ बजे हुई। दोनों दोस्तों की मौत के बाद गांव में चर्चा है कि दोनों छात्र विद्यालय में जहां साथ में रहते थे वहीं स्कूल के बाद भी दोनों का समय साथ में ही बीतता था। दोस्त आयुष की मौत की खबर जब हमजा को मिली तो वह सदमे में आ गया और अचानक उसकी भी मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में भी कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *