Breaking News

कार्यकर्ता व संभ्रांत नागरिकों का सम्मान हमारे संस्कार में: अन्नू

– भाजपाईयों ने रेड़इया बस्ती में भ्रमण कर नागरिकों का किया स्वागत
– भ्रमण के दौरान कैलेंडर वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर ग्राम बस्ती सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित रेड़ईया बस्ती में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा भ्रमण किया गया। जिलाध्यक्ष ने बस्ती के कार्यकर्ताओं के साथ ही संभ्रांत नागरिकों को पटका पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। कहा कि आज हम सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गांव गरीब किसान मजदूर व विभिन्न क्षेत्रों के हितों को लेकर संजीदगी बिल्कुल स्पष्ट दिखाई दे रही है। समाज के सभी लोगों को बिना भेदभाव सकारात्मक के साथ आच्छादित किया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत 7 से 12 अप्रैल के मध्य ग्राम बस्ती अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता, वरिष्ठ कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोग से सम्पर्क व उनका सम्मान किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, मंडल प्रभारी ओम मिश्रा, विनोद गौतम, श्याम सिंह परिहार, दीपक मौर्य, आशुतोष मिश्रा, विनोद सिंह चन्देल, अतुल सिंह शीलू, सर्वेश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मौर्य, रवी गुप्ता, राम सुचित विश्वकर्मा, मन्टू गुप्ता, शिव प्रसाद, मुन्ना लाला, प्रांजल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *