Breaking News

फतेहपुर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 8 गांवों और 2 स्लम क्षेत्रों में महिलाओं-किशोरियों को बांटी किट

फतेहपुर। निशान वेलफेयर सोसाइटी ने डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से शुक्रवार को जिले के आठ गांवों और दो स्लम क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी किट का वितरण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्लम क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के तहत मझौलीपुर, जगन्नाथपुर, अलीपुर, अकोढ़ियाही, संगांव, पहाड़पुर, सूखा और तेलियानी गांवों के साथ पीरनपुर एवं राधानगर स्लम क्षेत्रों में लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण किट वितरित की गईं। किट में जूस, जेल, फिनाइल समेत विभिन्न उपयोगी सामग्री शामिल रही।

निशान वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने लाभार्थियों को सामग्री के उपयोग और उसके महत्व की जानकारी दी। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने अभियान में उत्साह के साथ भागीदारी की।

संस्था की टीम ने बताया कि समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

खेती-किसानी से बेटे की पढ़ाई तक संघर्ष, फतेहपुर के दिनेश कुमार ने हासिल की सरकारी नौकरी

फतेहपुर। बिंदकी तहसील के ग्राम कैवई निवासी दिनेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *