Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

फतेहपुर में सपा नेता राजपाल कश्यप का भाजपा सरकार पर हमला, 2027 में पीडीए की ताकत से सत्ता परिवर्तन का दावा

फतेहपुर। भाजपा सरकार में विकास धरातल पर दिखाई देने के बजाय केवल भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है और समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। विधानसभा चुनाव 2027 में सपा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी। यह बातें पूर्व एमएलसी एवं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

राजपाल कश्यप ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सरकार को विभिन्न मोर्चों पर विफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा होने के बजाय उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, जबकि खाद, चीनी, पेट्रोल और डीजल समेत जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर पीडीए को मजबूत किया जाएगा। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पीडीए को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

ओम प्रकाश राजभर पर भी साधा निशाना

सपा नेता ने सुभासपा अध्यक्ष एवं मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण और सुविधाओं को भाजपा शासन में समाप्त या कमजोर किया जा रहा है, लेकिन सत्ता में शामिल होने के बाद ओम प्रकाश राजभर इस मुद्दे पर खामोश हैं।

उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को “संविदा पर बने मंत्री” बताते हुए कहा कि उनमें भाजपा सरकार से अपने समाज के हितों के लिए सवाल करने की हिम्मत नहीं है। राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि निषाद, राजभर, बिंद, विश्वकर्मा, मौर्य समेत अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और जमीनों पर कब्जे तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ राम मंदिर के दान में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

एक्सप्रेसवे और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल

राजपाल कश्यप ने एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को भी सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़ा करने वाला बताया। उन्होंने सरकारी भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण और अधिकारों के साथ भी विश्वासघात किया गया है। कश्यप ने कहा कि सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने पिछड़े वर्ग को आरक्षण और विभिन्न सुविधाएं देने के लिए कई कदम उठाए थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को कमजोर करने का काम किया।

उन्होंने निषादराज जयंती पर मिलने वाली छुट्टी समाप्त किए जाने और मछुआरों को मछली पालन के लिए दिए जाने वाले खनन पट्टों की व्यवस्था खत्म करने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये फैसले पिछड़े और मछुआरा समाज के हितों के खिलाफ हैं।

राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए के सभी वर्ग एकजुट होकर 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, लवकुश वर्मा, धीरेंद्र यादव, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, रामकिशोर प्रजापति, अरुणेश पांडेय, मनोज यादव, हीरा लाल साहू, सुहैल खान हेमू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, शिव सिंह यादव, केपी यादव, संदीप श्रीवास्तव, आरती पाल, सोनू वर्मा, डॉ. रामनरेश पटेल, नरेंद्र प्रजापति, राजकुमार सिंह, सुशील पटेल दोषी, महेंद्र निषाद, ज्ञान सिंह, नरेंद्र यादव, शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता के बाद सपा कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी विचारक-चिंतक शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About NW-Editor

Check Also

खेती-किसानी से बेटे की पढ़ाई तक संघर्ष, फतेहपुर के दिनेश कुमार ने हासिल की सरकारी नौकरी

फतेहपुर। बिंदकी तहसील के ग्राम कैवई निवासी दिनेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *