Breaking News

देश की आजादी के लिए शहीद हुए केशरी चंद्र को हिंदू महासभा ने दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आजादी के महानायक शहीद केशरी चंद्र की जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने वीर केशरी चंद्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए ब्रिटिश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्हें 3 मई 1945 को फांसी दे दी गई। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जिला प्रवक्ता स्वामी राम आसरे आर्य ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को राम-भरत मिलाप के अवसर पर हरिहरगंज में संगठन की ओर से कैंप लगाकर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इस मौके पर जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, ब्रह्मेश तिवारी, करण सिंह पटेल, अनमोल शुक्ला, गौरीशंकर, अर्जुन प्रसाद वैद्य, बुद्धूलाल चौरसिया, प्रकाश द्विवेदी, संतोष नेता, रामनरेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लापता युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास मेडिकल कॉलेज के निकट झाड़ियों में ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *