Breaking News

दीपावली पर जरूरतमंदों के घर पहुंची खुशियां, 16 दिव्यांगों और निराश्रित महिलाओं को मिले उपहार

फतेहपुर। दीपावली का त्योहार हर घर में खुशहाली और रोशनी लेकर आए, इसी उद्देश्य से डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। रविवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अड़गांव सूबेदार का पुरवा, राधानगर पश्चिमी और बिल्ला कोरिया में चिह्नित 16 अति जरूरतमंद दिव्यांगों, बुजुर्गों एवं निराश्रित महिलाओं को दीपावली के उपहार वितरित किए।

हर घर में खुशहाली, हर कोई मनाए दीपावली के संदेश के साथ एक नवंबर को सुबह आठ बजे आयोजित इस अभियान के दौरान जरूरतमंदों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई और मोमबत्तियां वितरित की गईं। इसके माध्यम से उन्हें भी दीपावली की खुशियों में शामिल करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सभी त्योहार एकता और खुशियों का संदेश देते हैं। दीपावली पर समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी भावना के साथ यह छोटी-सी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में चिह्नित जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली का उपहार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर, जबर सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लापता युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास मेडिकल कॉलेज के निकट झाड़ियों में ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *