Breaking News

तूफानी हवाओं का खौफनाक मंजर, अधेड़ युवक को हवा ने 300 मीटर तक उछाला

बरेली। बुधवार को आई तेज आंधी में एक युवक उड़ गया। करीब 300 मीटर उड़ने के बाद जब वह गिरा तो उसके हाथ पैर टूट गए। इंटरनेट मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

News Article Hero Image

आंधी के चलते हवा में उड़ा युवक

ये वीडियो भमोरा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुताबिक, भमोरा के बबियाना गांव निवासी नन्हे तेज आंधी आने पर गांव में ही बने बारात घर में खड़े हो गए। कोई चोट ना लगे इसलिए उन्होंने उसके पाइप को पकड़ लिया।

हवा की गति अधिक होने की वजह से बारात घर का तीनशेड उड़ा तो वह भी उसके साथ उड़ गए और करीब 300 मीटर दूर खेत में जा गिरे। नन्हे के हाथ पैर टूट गए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।

 

About NW-Editor

Check Also

रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक; पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में एक रिक्शा चालक को घेरकर आरोपियों ने उस पर चाकुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *