Breaking News

हरियाणा से हिमाचल तक फैला मर्डर मिस्ट्री केस, पुलिस ने आरोपी दबोचा

नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के जंगल में मिला अधजला शव हरियाणा की युवती का था। पुलिस ने मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र की कोलर पंचायत के जंगल में युवती का अधजला शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या हरियाणा के जिला अंबाला में की गई थी, इसके बाद शव को हिमाचल प्रदेश लाकर जंगल में आग के हवाले कर दिया गया। युवती की हत्या के मामले में जिला अंबाला के बराडा निवासी नवीन को माजरा पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।
News Article Hero Image

अंबाला में युवती की हत्या के बाद हिमाचल में शव जलाने वाला आरोपित और मौके पर जांच करती पुलिस।

हाईवे से 100 मीटर दूर वारदात

जानकारी के अनुसार धौलाकुआं क्षेत्र में नेशनल हाईवे 07 से करीब 100 मीटर दूर जंगल में युवती का अधजला हुआ शव बरामद हुआ था।

अंबाला और सिरमौर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला की बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित नवीन निवासी बराडा जिला अंबाला को पांवटा साहिब के बातापुल के समीप से गिरफ्तार किया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अंबाला स्थित अपने घर में युवती की हत्या की थी। इसके बाद शव को बैग में डालकर हिमाचल लाया गया और जंगल में जलाने का प्रयास किया गया।

रेहड़ी पर शव ले जाते दिखे थे आरोपित

जांच के दौरान आरोपित और एक अन्य व्यक्ति शव को रेहड़ी पर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। बराडा पुलिस ने पहले ही इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही थी।

जलता हुआ शव मिलने से मचा था हड़कंप

युवती का जलता हुआ शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद अब आरोपित को पकड़ लिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

हिमाचल में दर्दनाक बस दुर्घटना: ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से नूरपुर में चंबा-ऊना रूट की बस पलटी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में चंबा से ऊना जा रही एक निजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *