Breaking News

”I Love मोहम्मद’ रैली से शहर में बवाल, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं”

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर को ‘I Love मोहम्मद’ का पोस्टर लगाया गया, जिसका कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध किया, जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले में 25 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था. तब से लेकर अब तक यूपी पुलिस के एक्शन पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड तक पहुंच गया. अब उत्तराखंड के काशीपुर में विरोध प्रदर्शन जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामना आई है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में ‘I Love मोहम्मद जुलूस‘ निकाला गया. बताया जा रहा है इस जुलूस को निकालने के लिए इजाजत नहीं ली गई थी और बिना अनुमति निकाले गए इस जुलूस में अचानक पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हो गई. जुलूस अली खां क्षेत्र से निकाला गया और इसमें शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की पिटाई की, जिससे हालात से बेकाबू हो गए.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस टीम

हालांकि, पुलिस के निर्देशों पर एसपी सिटी अभय सिंह और मौके पर मौजूद पुलिस बल ने अपनी सूझबूझ से हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया. पुलिस ने तुरंत टीमों का गठन किया और पूरे शहर में CCTV फुटेज और वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान में जुट गई. पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा और शहर में कोई जनहानि नहीं हुई, न ही उद्योग-व्यापार को नुकसान पहुंचने दिया गया.

“जुलूस के दौरान बिगड़ा माहौल”

एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा, बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और हमारी टीम की सूझबूझ से पूरे शहर को नियंत्रण में रखा गया है. समाजवादी पार्टी के नेता नदीम अख्तर और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है. सभी उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में कानून का राज है. किसी को भी गुंडाराज या अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

About SaniyaFTP

Check Also

उत्तराखंड टनल हादसे में राहत-बचाव अभियान जारी: 7 लोगों की हुई मौत; 3 मजदूर अब भी फंसे

उत्तराखंड के चमोली जिले में टनल हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *