Breaking News

फतेहपुर में सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और अधिकारों के संघर्ष को किया याद

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बहुजन नायक एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके सामाजिक संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज को जागरूक करने में उनके योगदान को याद किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी देश के प्रमुख बहुजन आंदोलन के नेता, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर विचारक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों को सामाजिक चेतना के साथ संगठित होकर अपने अधिकारों तथा राजनीतिक सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का जीवन सामाजिक समानता, अधिकारों और वंचित समाज के सशक्तीकरण के संघर्ष का प्रतीक है। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया।

इस दौरान विपिन यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, सुमित साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, धर्मपाल पटेल, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट विवेक उमराव, वीरेंद्र साहू, ज्ञान सिंह, नरेश कोरी, विमलेश पटेल, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, कुलदीप यादव, अविनाश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा राजू, बालचंद, विष्णु दयाल द्विवेदी, कमल सिंह, तेज यादव और कामता प्रसाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के दो स्कूलों में 221 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, डेंगू से बचाव के बताए उपाय; स्वच्छता और जलभराव रोकने पर दिया जोर

फतेहपुर। डेंगू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *