Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

फतेहपुर में मोना शुक्ला का जोरदार अभिनंदन, महिला कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला को मनोनीत किए जाने पर जिले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले में उनके प्रथम आगमन पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत का सिलसिला टोल प्लाजा से शुरू हुआ। इसके बाद मलवां, गोपालनगर, नौवाबाग, शनि मंदिर, राधा वाटिका, कपूर ठाकुर चौराहा और तांबेश्वर चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

इसके बाद मोना शुक्ला ऐतिहासिक तांबेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। तांबेश्वर मंदिर के पास गायत्री सिंह और ममता श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटीं महिला कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मोना शुक्ला के मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर दीप्ति सिंह, संगीता द्विवेदी, पूनम श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, आयुष शुक्ला, रजनीश यादव और रवि ठाकुर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के दो स्कूलों में 221 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, डेंगू से बचाव के बताए उपाय; स्वच्छता और जलभराव रोकने पर दिया जोर

फतेहपुर। डेंगू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *