Breaking News

प्रेरित होकर मरीज के परिजनों ने किया रक्तदान

– रेडक्रास सोसाइटी ने जरूरत पड़ने पर रक्त दिलाने का दिया आश्वासन
रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अजीत सिंह की जानकारी के आधार पर रविवार को जिला महिला हॉस्पिटल में भर्ती मरीज नीता देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी बेती सादात का हीमोग्लोबिन 5.0 ग्राम थ। उन्होंने अपनी समस्या इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव को बताई। डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने स्वयं महिला अस्पताल जाकर केस के बारे में जानकारी की तो पता चला कि मरीज के परिजन है। डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मरीज के परिजन विनोद कुमार और संदीप कुमार और राजकुमार को रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में बताया। जिस पर परिजन विनोद कुमार, राजकुमार व संदीप कुमार प्रेरित होकर रक्तदान के लिए तैयार हो गए और अपना रक्तदान किया। मरीज को ओ पाजिटिव रक्त उपलब्ध कराया। रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसाइटी की तरफ से भी इनको रक्त उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी जितेंद्र कुमार, रक्तकेंद्र से सदस्य संतोष कुमार व विनोद कुमार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में व्यापार मंडल का संगठन विस्तार, अभिषेक कुमार को मिली नगर दक्षिणी की कमान

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल के नगर दक्षिणी इकाई के संगठन विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *