चौड़गरा, फतेहपुर। मलवां विकासखंड के साइं गांव में घर गिरने से मां और दो पुत्रियां मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पीड़ित परिवार से मिलने श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, अनूप गुप्ता, युवा उद्यमी रजनीकांत अवस्थी और युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ पहुंचे।
समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को सूखा राशन, आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, ब्रेड, तिरपाल आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई और तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
बताते चलें कि मंगलवार सुबह बारिश के चलते कच्चे बरामदे में नीचे खाना बना रही अनीता और उसकी दो पुत्रियां मासूम वैशाली एवं जानवी मलबे में दब गई थीं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। हादसे में मां और दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने पीड़ित परिवार को उचित उपचार और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
News Wani
