Breaking News

“सासाराम में गरजे लालू: ‘चोरों को हटाओ, बीजेपी को भगाओ, हमें जिताओ’ – वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा बयान”

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सासाराम में बयान दिया है। उन्होंने कहा, “चोरों को हटाएं, बीजेपी को भगाएं, और हमें जिताएं। किसी भी कीमत पर चोर बीजेपी को सत्ता में मत आने दीजिए।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और आप सभी एक हो जाएं, इन्हें उखाड़कर फेंक दें। लोकतंत्र बचाएं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। तेजस्वी यादव और तमाम नेता इसमें हिस्सा लेंगे। आप अपने हित में, देश हित में, संविधान बचाने के लिए की जा रही इस यात्रा का समर्थन करें।”

About NW-Editor

Check Also

नशामुक्ति यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे

नशामुक्ति अभियान के तहत यात्रा में शामिल होकर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *