Breaking News

हाईवे पर अवैध कब्जे को लेकर प्रबंधक को भेजा पत्र

– पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों पर वसूली का मढ़ा आरोप
– हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे अवैध कब्जे का दृश्य।
फतेहपुर। युवा विकास समिति द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रबंधक को एक लिखित शिकायत भेजी गई है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि मलवां, मुरादीपुर, चौडगरा व रेवाड़ी स्थित बाज़ारों में पिछले कई महीनों से नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है। समिति का कहना है कि पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी आए दिन दुकानदारों के पास जाकर जबरन पैसे की मांग करते हैं। पैसे देने से मना करने पर दुकानों को बंद कराने और चालान करने की धमकी दी जाती है। इस प्रकार की अवैध वसूली लगातार जारी है, जिससे छोटे व्यापारी भय और असुरक्षा के माहौल में व्यापार करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया गया है कि नालों पर भी अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में जल निकासी की समस्या उत्पन्न कर सकता है। युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बाध्य होकर आंदोलन करेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

About NW-Editor

Check Also

लाभार्थियों को मिली निःशुल्क पापकार्न व दोना पत्तल मशीन

– जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने सरकार की योजनाओं को गिनाया – लाभार्थियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *