Breaking News

एसपी का एक्शन: तीस दरोगाओं का किया स्थानांतरण

– कानून व्यवस्था मजबूत करने व अपराध नियंत्रण को लेकर किया फेरबदल
– एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीस उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। जारी स्थानांतरण सूची के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कई चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों और थानों में तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने व पुलिसिंग में तेजी लाने के उद्देश्य से यह व्यापक बदलाव किया गया। स्थानांतरण सूची में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण चौकियां शामिल हैं, जहां नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को थाना मलवां से औद्योगिक नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनीश कुमार शुक्ला को आरटीओ चौकी से असनी चौकी हुसैनगंज भेजा गया है। योगेश कुमार यादव को हथगांव से आरटीओ चौकी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रहे अविनाश कुमार मिश्र को अमौली चौकी चांदपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि रविकांत को कस्बा खागा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। धीरेन्द्र कुमार पांडेय को विजयीपुर चौकी किशनपुर और राय साहब यादव को सठिगवां चौकी चांदपुर भेजा गया है। इसी तरह योगेन्द्र प्रताप सिंह को हरिहरगंज चौकी, राजनारायण नायक को मड़ौली चौकी तथा चंदन सिंह को सदर अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। कई वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती देकर थानों की कमान बदली गई है।

About NW-Editor

Check Also

लाभार्थियों को मिली निःशुल्क पापकार्न व दोना पत्तल मशीन

– जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने सरकार की योजनाओं को गिनाया – लाभार्थियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *