Breaking News

खोए हुए जेवरात व नकदी बरामद कर स्वामी को सौंपा

 

बांदा। आज दिनांक 04.05.2025 को आवेदिका रजनी गुप्ता पुत्री रामदास निवासिनी न्यू पचवटी कालोनी थाना सिहानी गेट गजियाबाद जिला गाजियाबाद का खोया हुआ लेडीज पर्स जिसमें 04 सोने के कंगन, एक जोडी कान के टप्स (जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रूपये है) व 2200/- रूपये नगद एवं एक ATM कार्ड व आधार कार्ड था, को सुरक्षित ढूंढ कर जीआरपी बांदा पुलिस द्वारा उनको सुपुर्द किया गया है*
* आज दिनांक 04.05.2025 को थाना स्थानीय पर रपट नं0- 14 समय 12.50 बजे पर आवेदिका रजनी गुप्ता पुत्री रामदास निवासिनी न्यू पचवटी कालोनी थाना सिहानी गेट गजियाबाद जिला गाजियाबाद के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की गयी जिसमें आवेदिका ने बताया कि एक छोटा लेडीज पर्स जिसमें 04 सोने के कंगन, एक जोडी कान के टप्स, 2200/- रूपये नगद एवं एक ATM कार्ड व आधार कार्ड रखा हुआ था । प्लेटफार्म नं0-1 रेलवे स्टेशन बांदा में कही खो गया है, मैं बांदा से अतर्रा जाने के लिये प्लेटफार्म नं0-1 पर आयी हुई थी तथा पानी लेने गयी हुई थी वापस आने पर नही मिला लगता मै जगह भूल गयी हूं कि मैं कहां पर बैठी थी और कहां पर पर्स रखा हुआ था और तुरन्त थाने पर आकर सूचना दी जिस पर मुझ प्रभारी निरीक्षक नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री द्वारा थाने पर मौजूद एवं प्लेटफार्म ड्यूटी में लगे हुये पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया और आवेदिका को साथ में लेकर लेडीज पर्स ढूंढा गया जिस पर कुछ ही देर बाद लेडीज पर्स मिल गया जिसमें 04 सोने के कंगन, एक जोडी कान के टप्स, 2200/- रूपये नगद एवं एक ATM कार्ड व आधार कार्ड (कुल सोने के जेवरात की कीमत 03 लाख रूपये) सुरक्षित रखे मिले है तथा आवेदिका को सोने के जेवरात सहित अन्य सामान सुरक्षित वापस किया गया है आवेदिका पूर्णतयः सन्तुष्ट है तथा जीआरपी बांदा के इस कार्य की उनके द्वारा मन से प्रशंसा की गयी है और वह आभारी भी है कि जीआरपी बांदा ने समय रहते हमारा लेडीज पर्स जेवरात सहित ढूंढ लिया है उसको सुरक्षित हमारे सुपुर्द किया गया है । और आवेदिका द्वारा जीआरपी बांदा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है ।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *