Breaking News

कृषि विविधीकरण में महोबा ने रचा इतिहास: दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

धन धान्य कृषि योजना’ के बेहतर क्रियान्वयन पर डीएम प्रभाष कुमार और उप कृषि निदेशक को मिला प्रशस्ति पत्र

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष 2026-27 में 1.56 लाख से अधिक कृषकों को 547 करोड़ से ज्यादा की मिली राशि।

महोबा। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना एवं कृषि विविधीकरण में जिले का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रभाष कुमार और उप कृषि निदेशक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य विभागों तथा किसानों के सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। जिले की यह उपलब्धि भविष्य में कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणास्रोत बनेगी।
जिले में वर्ष 2025-26 में पंजीकृत 159369 कृषकों के सापेक्ष 154949 कृषकों को 45661.60 लाख रुपये एवं वर्ष 2026-27 में 156560 कृषकों को 54792.24 लाख रुपये की धनराशि उनके खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में हस्तांतरित की गयी। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2025-26 रबी मौसम में 3077 किसानों को 654.32790 लाख रुपये क्षति पूर्ति के रूप में दिया गया साथ ही वर्ष 2026-27 खरीफ में 67390 आवेदनो में क्षति के आंकलन की प्रक्रिया क्रमिक है जिसे पूर्ण करते हुये जल्द भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
सम्मान पाकर लौटे जिलाधिकारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि विकास की संभावनाओं को भी नई पहचान प्रदान करता है। जिले ने अपनी इस उपलब्धि के माध्यम से यह संदेश दिया है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर प्रशासनिक समन्वय तथा किसान केंद्रित प्रयासों से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जनपद की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली; पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

महोबा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *