Breaking News

दहेज हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सास-ससुर गिरफ्तार; कोर्ट में किया पेश

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में ललौली पुलिस ने वांछित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के मत्तौर तिराहे के पास से दबोचा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ललौली थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 220/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट की विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जा उर्फ इंद्रजीत पुत्र स्वर्गीय भगवत सिंह और सरोज देवी पत्नी मिर्जा उर्फ इंद्रजीत, निवासी ग्राम ओई मजरे कोराकनक, थाना ललौली शामिल हैं।

दोनों आरोपियों को मत्तौर तिराहा, थाना क्षेत्र ललौली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बहुआ रोहित कुमार, कांस्टेबल लाल प्रताप सोनिया और महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह शामिल रहीं।

About NW-Editor

Check Also

असोथर में ई-रिक्शा हादसे ने छीनी बुजुर्ग की जान, पलटने से 65 वर्षीय की मौत

फतेहपुर। असोथर कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *