Breaking News

देश के आंतरिक स्वरूप का दिग्दर्शन कराता मन की बात: अन्नू

– जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखा सुना कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम देखते व सुनते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 38 बहुगुणा इंटर कालेज में कार्यकर्ताओं संग देखा सुना गया। कार्यक्रम उपरांत जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य व भाषाओं पर प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में जो विचार रखे गये, वह निश्चित रूप से समस्त भारतवासियों के लिए उपयोगी हैं। पीएम मोदी द्वारा मनकी बात का प्रत्येक संस्करण में समसामयिक विषयों को उठाया जाता है। इस संस्करण में पर्यटन क्षेत्र के रूप में कच्छ गुजरात के रणोत्सव का उल्लेख, कन्नण भाषा की महत्ता के साथ ही इस ठंड के मौसम में योग करने का सुझाव बेहद आत्मीय रहा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पूर्व के संस्करणों की भांति रविवार को 129 वां मनकी बात का कार्यक्रम जिले के सभी 2144 बूथों पर पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही जन-जन द्वारा देखा सुना गया। कार्यक्रम जिला संयोजक के रूप महामंत्री नीरज सिंह व सहसंयोजक के रूप में मनोज मिश्रा मनु व टीम द्वारा सफल तैयारी की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में आम नागरिकों द्वारा कार्यक्रम को टीवी, मोबाइल व रेडियो में देखा सुना गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *