Breaking News

ई-रिक्शा व पटरी विक्रेताओं के लिए जगह करें चिन्हित

– व्यापार मंडल ने बैठक कर जाम की समस्या पर की चर्चा
बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) की मासिक बैठक गुरूवार को शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता व संचालन वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने किया।
बैठक में शहर में जाम की समस्या पर चर्चा हुई। अतिक्रमण अभियान चलाने के पश्चात ई-रिक्शा एवं फुटपाथ पर ठेले वालो व सब्जी वालो के लिए जगह चिन्हित करने की मांग की गई। जाम से निजात के लिए शहर के अंदर हर चौराहा एवं तिराहे से 100 मीटर की दूरी पर नो वेंडिंग जोन बनाने की मांग की गई। मुख्य अथिति के तौर पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, बद्री विशाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, मनोज कुमार तिवारी, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, इमरान खान, वीरेंद्र साहू, निजामुद्दीन, फैज कुमार मोदनवाल, फरहत अली सिद्दकी, राज कुमार मिश्रा, सरदार गुरमीत सिंह, सुशील अवस्थी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *