Breaking News

महिला कल्याण विभाग अंतर्गत योजनाओ का बैठक

 

गाजीपुर सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग अन्तर्गत योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना अन्तर्गत कुल 15 पत्रावलियों पर बैठक हुई। मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित राजकीय /स्वैच्छिक संस्थाओं की व्यवस्था सुदृढ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा मा० न्यायालय एवं विभागीय निर्देशो के क्रम में संस्थाओं का निरीक्षण करतेे हुए संस्था का संचालन किया जाए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) तथा स्पांशरसिंप योजनान्तर्गत लम्बित पत्रावलियों का जल्द से जल्द अनुमोदन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत क्रय किये गये  लैपटाप का जनप्रतिनिधियों द्वारा यथाशीघ्र वितरण कराया जाय। योजनाओं के लम्बित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण मागते हुए वेतन रोकने करने का निर्देश दिया।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में परीक्षा घोटाले का खुलासा: व्हाट्सऐप सूचना पर छापेमारी, 5 ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार

गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी स्थित सियावां गांव का है. यहां इंटरमीडिएट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *