Breaking News

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित

– सच्ची लगन से निखरती है प्रतिभा: जेल पर्यवेक्षक
– बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करते जेल पर्यवेक्षक।
फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज पनी एवं बिपिन राज कान्वेंट में यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन ने मेधावियों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा स समारोह में विद्यालय की संरक्षिका अनुराधा गुप्ता एवं उपासना शरन ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रियंका सोनी, गुलनाज, इशिका सोनी, वैभवी मिश्रा, जोया, अल्फिया, बुसरा अजीज, इनिमा सहित छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्र छात्राओं ने संतोषजनक परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन से ही प्रतिभा निखरती है। तभी विद्यालय का नाम रोशन होता है। समारोह में आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमलचंद वर्मा, राम किशोर गुप्ता, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल, आशीष मिश्रा, लीना श्रीवास्तव, जुबेरिया, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूस, अवधेश श्रीवास्तव, अंशुमान, विनीता, खुशनुमा, मोहनिस, प्रतिभा, रवि कुमार आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चला स्वच्छता अभियान

– अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू संभाल दिया संदेश – सड़क पर झाड़ू लगाते नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *