Breaking News

“आधी रात रंगे हाथों पकड़े गए आशिक-माशूका, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा!”

 

अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब आधी रात को एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। घरवालों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर सामाजिक बैठक कर प्रेमिका को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया। इसकी शिकायत भी किसी की ओर से थाने में नहीं कराई गई है। मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा का है। सूरजपुर जिले के ग्राम तेलईकछार निवासी शादीशुदा युवक अपनी पुरानी प्रेमिका  से मिलने सोमवार की आधी रात को उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका भी शादीशुदा है और फिलहाल अपने ससुराल में रह रही थी। युवक चुपचाप घर में घुसा, लेकिन परिजनों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांववालों के साथ मिलकर प्रेमी-प्रेमिका के हाथ-पैर बांध दिए और युवक की जमकर पिटाई  की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया  की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से किसी ने भी लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *