Breaking News

“ऑनलाइन शॉपिंग एप बना मौत का ज़रिया, ठेकेदार की पत्नी ने खाया जहर!”

 

अंबिकापुर: युवा ठेकेदार की पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया. लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. फिलहाल, जहर सेवन का कारण पता नहीं चला है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *