Breaking News

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

– पीड़ितों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार: राजेन्द्र
– बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल।
फतेहपुर। गंगा तटीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों को लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने आशापुर ग्राम पंचायत भवन पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल अपने समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ आशापुर ग्राम पंचायत भवन पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने दो सैकड़ा पीड़ितों को राहत समाग्री देकर कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। बाढ पीड़ितों व गरीब कल्याण के लिए सरकार सदैव तत्पर है। जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर रखे हुए हैं। किसी भी पीड़ित को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष गंगचौली, अरविंद कुमार पांडेय, सेक्टर अध्यक्ष बलबीर सिंह, संतोष गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री भारत सिंह चौहान, रामकुमार सिंह फौजी, नरसिंह बहादुर सिंह रहे।

About NW-Editor

Check Also

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर टेनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *