Breaking News

विधायक ने छात्र छात्राओं को नमो ऐप के बारे में दी जानकारी

फतेहपुर। विधायक विकास गुप्ता ने श्रीमती रामा अग्रहरि महिला डिग्री कालेज व बाबू राधेश्याम डिग्री कालेज रामानगर, देवीगंज में लगभग 500 विद्यार्थियों एवं कालेज स्टाफ को मोदी ऐप डाउन लोड कराया। इस सुअवसर पर विधायक ने नमो ऐप और सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने नमो ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त कर खुशी जाहिर की।कार्यक्रम में क्रय विक्रय समिति राधानगर के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, अवनीश कुमार अग्रहरि, छोटे लाल कुशवाहा, प्राचार्या श्रीमती रंजना शुक्ला, राजेश गुप्ता आदि सहित हजारों की संख्या में भा ज पा कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *